नवादा में भाजपा बूथ सशक्तिकरण बैठक, संगठन को मजबूती देने का संकल्प
नवादा में भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में सांसद विवेक ठाकुर और त्रिविक्रम नारायण सिंह ने संगठन को मजबूत करने और विधानसभा में जीत के संकल्प पर बल दिया। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के मुख्य अतिथि नवादा सांसद विवेक ठाकुर, क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, और सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक सदस्य डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा, हमें अपने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाना होगा। नवादा के विकास के लिए जरूरी है कि विधानसभा की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर एनडीए की सरकार बनाएं।
क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा, कार्यशाला का उद्देश्य बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना और पांचों विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करना है। हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
इस बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल थे, पूर्व विधायक कन्हैया रजवार , निर्वतमान अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु, मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, और सभी मंडल अध्यक्ष। कार्यक्रम में मनीष सिन्हा, चंदन राजवंशी, प्रमोद चंद्रवंशी, नीतू गुप्ता, निशा राजवंशी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


आँखें न्यूज़ 24 




