NDA सरकार गिरायें और INDIA के साथ बनाएं नीतीश कुमार बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

NDA सरकार गिरायें और INDIA के साथ बनाएं नीतीश कुमार बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

NDA सरकार गिरायें और INDIA के साथ बनाएं नीतीश कुमार बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा


बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने में केन्द्र सरकार की ओर से साफ इनकार कर देने से महागठबंधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टार्गेट पर ले लिया है। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार केन्द्र की NDA सरकार गिरायें और INDIA के साथ केन्द्र में सरकार बनाएं, INDIA सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगी। बताते चलें कि बिहार में बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र चल रहा है और इसी बीच लोकसभा के सदन में सोमवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने की स्पष्ट निर्णय पर बिहार की विपक्षी पार्टियां सदन और सदन के बाहर लगातार हंगामा कर रही है।

इसी क्रम में दूसरे दिन चल रहीं सदन की कार्यवाही के बीच हंगामे के कारण बिहार विधान सभा अध्यक्ष को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी। फिर 2 बजे से शुरु होने वाली कार्यवाही का विपक्ष ने वहिष्कार कर दिया। महागठबंधन के सभी दल सदन से बाहर निकलने के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को NDA छोड़कर INDIA गठबंधन में शामिल होने और केन्द्र में सरकार बनाने का खुला संदेश दे डाला।