ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट ध्वस्त, S-400 और आकाश सिस्टम बने गेमचेंजर; एयरफोर्स चीफ का खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट, 1 एयरक्राफ्ट, 2 कमांड सेंटर और 6 रडार को तबाह कर दिया। S-400 और आकाश सिस्टम ने निभाई गेमचेंजर भूमिका। पढ़ें पूरा खुलासा।
भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने पहली बार खुलासा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को करारा झटका दिया गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमान और एक एयरक्राफ्ट को मार गिराया गया, जिससे पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर होना पड़ा।
नूर खान और बुरारी बेस पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
एयरफोर्स चीफ के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के नूर खान बेस और बुरारी बेस पर मौजूद एयरक्राफ्ट को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, पाकिस्तान के 2 कमांड सेंटर, 6 रडार और 3 हैंगर को भी तबाह किया गया।
S-400 और आकाश सिस्टम की धमाकेदार भूमिका
इस ऑपरेशन में भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम गेमचेंजर साबित हुआ। एयरफोर्स चीफ ने कहा कि भारतीय वायुसेना का आकाश सिस्टम भी उतना ही घातक रहा, जिसने पाकिस्तानी हमलों का सटीक जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया — अगर हमला किया, तो जवाब मुंहतोड़ मिलेगा।
ड्रोन ने दिखाई ताकत
एयरफोर्स चीफ ने बताया कि भारत के ड्रोन सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर में शानदार काम किया। इस टेक्नोलॉजी की वजह से पाकिस्तान के रडार और कमांड सेंटर को सटीक निशाना बनाया गया।
भारत को नहीं हुआ कोई नुकसान
इस पूरे ऑपरेशन में पाकिस्तान को भारी सैन्य क्षति पहुंची, जबकि भारत के किसी भी मिलिट्री स्टेशन पर कोई नुकसान नहीं हुआ।


आँखें न्यूज़ 24 




