दुनिया में मशहूर हो गया, मोदी के खिलाफ लड़ सकता हूं चुनाव; पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने उगला जहर
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने लाहौर में आयोजित एक रैली में पहलगाम हमले की जिम्मेदारी कबूल की और भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए। इस रैली में ISI अधिकारियों और हाफिज सईद के बेटे की मौजूदगी ने पाकिस्तान के आतंक विरोधी दावों की पोल खोल दी।
पाकिस्तान की धरती से एक बार फिर आतंकवाद का असली चेहरा सामने आया है। लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने लाहौर में एक भड़काऊ रैली में पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली और भारत के खिलाफ जहरीले बयान दिए।
कसूरी का भड़काऊ भाषण
कसूरी ने कहा, भारत मुझे पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बताता है, जिससे मेरा नाम पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है। रैली में उसने दावा किया कि वह अगला चुनाव खुद मोदी के खिलाफ लड़ सकता है और कहा कि मैं हिंदुस्तान के दिल में कांटे की तरह रहता हूं।
रैली में शामिल बड़े नाम
इस रैली का आयोजन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने किया था। इसमें आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद, कुछ ISI अधिकारी, और पंजाब विधानसभा के स्पीकर मलिक अहमद खान जैसे प्रभावशाली लोग शामिल थे।
रैली में ISI की उपस्थिति
रैली में ISI की मौजूदगी ने पाकिस्तान के उस दावे को झूठा साबित किया जिसमें वह आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात करता है।
भारत की सटीक कार्रवाई के जवाब में रैली
हाल ही में भारत ने लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर हमले किए, जिससे कई आतंकी मारे गए। इस रैली में कसूरी और उसके साथियों ने लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश की।
पाकिस्तान में आतंकियों की यह रैली और कसूरी के बयान न केवल उसके दोहरे रवैये को उजागर करते हैं बल्कि यह भी दिखाते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद की जड़ बना हुआ है।


आँखें न्यूज़ 24 




