Russia Ukraine war: यूक्रेन ने किया पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन हमला, रूसी सेना ने किया नाकाम

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कुर्स्क में पुतिन के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर ड्रोन हमला करने की कोशिश की गई। रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते ड्रोन को नष्ट कर दिया। पुतिन बाल-बाल बचे।

Russia Ukraine war: यूक्रेन ने किया पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन हमला, रूसी सेना ने किया नाकाम
vladimir putin

Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रूसी मीडिया के अनुसार, कुर्स्क क्षेत्र में उड़ान भरते समय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाते हुए यूक्रेन ने ड्रोन हमला करने की कोशिश की। रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने हमले को समय रहते नाकाम कर दिया। यह घटना आधी रात को हुई, जब पुतिन का हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था।

रूसी सेना की प्रतिक्रिया
रूसी वायु रक्षा प्रभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,  यह एक सुनियोजित हमला था, जिसे हमने पूरी ताकत के साथ विफल कर दिया। ड्रोन को राष्ट्रपति के उड़ान मार्ग पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची और न ही राष्ट्रपति के काफिले को कोई नुकसान हुआ।

यूक्रेन की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस दावे पर अब तक यूक्रेन की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब यूक्रेन ने रूस के भीतर ठिकानों या रणनीतिक परिसरों को निशाना बनाया हो।