पापमोचनी एकादशी पर क्या बाल धो सकते हैं? जानिए नियम

पापमोचनी एकादशी 2026 में 15 मार्च को मनाई जाएगी। जानिए एकादशी के दिन बाल धोना सही है या गलत, व्रत के नियम क्या हैं और किन कामों से बचना चाहिए।

पापमोचनी एकादशी पर क्या बाल धो सकते हैं? जानिए नियम

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद पवित्र माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु की उपासना और व्रत के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ व्रत करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है, जो इस वर्ष 15 मार्च को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुलता है।

व्रत के नियमों को लेकर लोगों में असमंजस
एकादशी के व्रत से जुड़े कई नियम और परंपराएं हैं, जिनका पालन करना शुभ माना जाता है। अधिकतर लोग जानते हैं कि इस दिन चावल खाना वर्जित होता है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एकादशी के दिन बाल धोना उचित है या नहीं। इसी वजह से अक्सर लोगों में भ्रम बना रहता है कि व्रत के दिन रोजमर्रा के कौन-से काम करने चाहिए और किनसे बचना चाहिए।

एकादशी पर बाल धोने को लेकर मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन बाल धोना अच्छा नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इस दिन बाल धोने से व्रत का पुण्य कम हो सकता है और साधना का पूरा फल नहीं मिल पाता। विशेष रूप से महिलाओं को इस दिन बाल धोने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से आध्यात्मिक ऊर्जा पर भी असर पड़ता है और व्रत का महत्व कम हो जाता है।

बाल धोने का सही समय क्या माना जाता है
मान्यता यह भी है कि यदि इस दिन नियमों का पालन न किया जाए तो घर की सुख-समृद्धि पर असर पड़ सकता है। इसलिए बेहतर माना जाता है कि महिलाएं और पुरुष एकादशी से एक दिन पहले या फिर अगले दिन बाल धो लें। इससे व्रत के नियम भी नहीं टूटते और धार्मिक परंपरा का सम्मान भी बना रहता है।

एकादशी के दिन किन कामों से बचने की सलाह
धार्मिक परंपराओं में यह भी बताया गया है कि एकादशी के दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसी तरह कपड़े धोना या घर में पोंछा लगाना भी कई लोग इस दिन नहीं करते। मान्यता है कि ऐसे कामों से व्रत का पुण्य कम हो सकता है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए इस दिन पूजा, जप और भगवान विष्णु की भक्ति में समय बिताना अधिक शुभ माना जाता है।