शिवपाल यादव ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी, संघर्षशील व्यक्तित्व को किया सलाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन देशभर में मनाया जा रहा है। जानें उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान की कहानी।

शिवपाल यादव ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी, संघर्षशील व्यक्तित्व को किया सलाम
Lalu Yadav

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी (SP) के महासचिव शिवपाल यादव ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लालू यादव की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा, जननायक, समाजवाद के अप्रतिम स्तंभ और गरीबों-दलितों की बुलंद आवाज़ श्री लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए निष्ठा आज भी प्रेरणास्रोत है।

समाजवादी आंदोलन का आधार
शिवपाल यादव ने अपने संदेश में मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव की साझेदारी को याद करते हुए कहा, "नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के साथ मिलकर आपने सामाजिक बदलाव की जो बुनियाद रखी, वह आज भी करोड़ों लोगों के जीवन में न्याय, समानता और सम्मान का आधार है।" समाजवादी आंदोलन में लालू यादव का योगदान ऐतिहासिक रहा है, जिसने भारतीय राजनीति में गरीबों और दलितों के अधिकारों की आवाज़ को बुलंद किया।

मुलायम सिंह यादव और लालू यादव की साझेदारी
लालू यादव और मुलायम सिंह यादव ने मिलकर भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय और समता की दिशा में कई बड़े कदम उठाए। इनकी नीतियों और विचारधाराओं ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया। लालू यादव के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा से भरा है।

परिवारिक संबंध और राजनीतिक धरोहर
लालू यादव का समाजवादी पार्टी से पारिवारिक संबंध भी है। उनकी सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है। तेज प्रताप यादव रिश्ते में अखिलेश यादव के भतीजे लगते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर बधाईयों की बौछार
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया, "बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहने की प्रार्थना है।"