पायलटों के बीच हैरान कर देने वाली बातचीत: तुमने इंजन क्यों बंद किया?… 'मैंने नहीं किया' — अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में खुलासा

अहमदाबाद एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे की जांच रिपोर्ट में खुलासा: टेकऑफ के चंद सेकंड बाद ही दोनों इंजन बंद हो गए। हादसे में 270 लोगों की मौत। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पायलटों के बीच हैरान कर देने वाली बातचीत: तुमने इंजन क्यों बंद किया?… 'मैंने नहीं किया' — अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में खुलासा
ahmedabad air india dreamliner plane crash (File photo)

12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर 787-8 (फ्लाइट AI-171) का संतुलन बिगड़ गया और टेकऑफ के महज 32 सेकंड बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 270 लोगों की जान चली गई, जिनमें विमान के 242 यात्री और हॉस्टल के छात्र शामिल थे।

विमान ने दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी और 1.6 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। एयर इंडिया ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि वह पीड़ितों और परिवारों की हरसंभव मदद करेगी।

जांच रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:
- टेकऑफ के चंद सेकंड बाद ही दोनों इंजन बंद।
- फ्यूल कटऑफ स्विच अचानक ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ में गए।
- कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर में पायलटों के बीच हैरानी भरी बातचीत — "तुमने इंजन क्यों बंद किया?" "मैंने नहीं किया।"

- राम एयर टरबाइन (RAT) बाहर निकलता देखा गया — यह तब होता है जब बिजली और इंजन की ताकत पूरी तरह खत्म हो जाए।
- इंजन-1 आंशिक रूप से रिकवर हुआ, लेकिन इंजन-2 नहीं।
- थ्रस्ट लीवर क्रैश के वक्त फॉरवर्ड पोजिशन में था, और दोनों फ्यूल स्विच ‘RUN’ मोड में पाए गए।
- टेकऑफ के समय फ्लैप और गियर की पोजिशन बिल्कुल मानक के अनुरूप।
- किसी साजिश या तोड़फोड़ के फिलहाल सबूत नहीं।

FAA की चेतावनी पहले ही आई थी…
अमेरिका की Federal Aviation Authority (FAA) ने दिसंबर 2018 में कुछ बोइंग विमानों के फ्यूल कटऑफ स्विच को लेकर सलाह जारी की थी। लेकिन यह अनिवार्य नहीं थी, इसलिए एयर इंडिया ने इस पर जांच नहीं कराई थी।

AAIB ने कहा है कि इंजन के बंद होने के पीछे तकनीकी खामी या सिस्टम गड़बड़ी की आशंका ज्यादा है। हालांकि, विस्तृत जांच अभी जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुँचना बाकी है।