2026 T20 World Cup Schedule: भारत-पाक भिड़ंत, 7 फरवरी से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू
ICC ने 2026 T20 World Cup का शेड्यूल जारी किया। भारत-पाक मैच 15 फरवरी को कोलंबो में। 20 टीमें, 8 वेन्यू और 7 फरवरी से खिताबी जंग शुरू।
क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज़ होने वाली हैं क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट न सिर्फ़ फैंस के लिए बल्कि टीम इंडिया के लिए भी खास रहेगा, क्योंकि गत चैंपियन भारत अपने खिताब बचाने के मिशन पर मैदान में उतरेगा। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका के आठ अंतरराष्ट्रीय वेन्यू पर खेला जाएगा।
7 फरवरी को तीन धमाकेदार मुकाबलों से आगाज़
आईसीसी के मुताबिक, टूर्नामेंट का पहला ही दिन रोमांच से भरपूर होगा क्योंकि तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे—
Pakistan vs Netherlands
India vs USA
West Indies vs Bangladesh
भारत अपनी मोहीम मुंबई से शुरू करेगा, जबकि फाइनल अहमदाबाद में होना है।
पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो बदलेगा वेन्यू
T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना तय है। लेकिन एक खास नियम बनाया गया है— अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो सुरक्षा कारणों से फाइनल श्रीलंका के कोलंबो में शिफ्ट कर दिया जाएगा। यही नियम सेमीफाइनल पर भी लागू होगा। सामान्य स्थिति में सेमीफाइनल कोलकाता और मुंबई में होंगे। पाकिस्तान क्वालीफाई करता है तो उसका सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाएगा।
20 टीमें, 4 ग्रुप — कौन किस ग्रुप में?
T20 World Cup 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।
Group A
भारत, पाकिस्तान, USA, Netherlands, Namibia
Group B
Australia, Sri Lanka, Ireland, Zimbabwe, Oman
Group C
England, West Indies, Bangladesh, Nepal, Italy
Group D
New Zealand, South Africa, Afghanistan, Canada, UAE
15 फरवरी—भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो में महामुकाबला
T20 क्रिकेट का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला India vs Pakistan के बीच इस बार 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला पूरे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाला है क्योंकि 2024 वर्ल्ड कप की यादें अभी भी ताज़ा हैं, जहां भारत ने पाकिस्तान को हराया था।
2026 T20 World Cup में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
Team India Matches
7 फरवरी — India vs USA, मुंबई
12 फरवरी — India vs Namibia, दिल्ली
15 फरवरी — India vs Pakistan, कोलंबो
18 फरवरी — India vs Netherlands, अहमदाबाद
भारत और श्रीलंका—कुल 8 वेन्यू पर मुकाबले
भारत के 5 वेन्यू
दिल्ली
मुंबई
चेन्नई
कोलकाता
अहमदाबाद
श्रीलंका के 3 वेन्यू
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
एसएससी ग्राउंड, कोलंबो
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, कैंडी
जय शाह ने रोहित शर्मा को बनाया 2026 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने एक बड़ा एलान करते हुए बताया कि रोहित शर्मा अब 2026 T20 World Cup के आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर होंगे। 2024 में भारत को T20 चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। ICC का मानना है कि उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता उन्हें इस भूमिका के लिए परफेक्ट बनाती है।


आँखें न्यूज़ 24 




