ऋषभ पंत चोटिल होकर बाहर, मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी मुश्किल! ईशान किशन की वापसी
मैनचेस्टर टेस्ट मैच में ऋषभ पंत चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। 6 हफ्ते के लिए बाहर हुए पंत की जगह ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है।
मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की गेंद पर चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। पंत उस वक्त 48 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे थे, जब वोक्स की एक बॉल उनके सीधे जूते पर आकर लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द से कराह उठे और तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।
स्कैन में हुआ बड़ा खुलासा – फ्रैक्चर!
मैच के बाद जब पंत का सिटी स्कैन (CT Scan) किया गया, तो पता चला कि उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर है। मेडिकल टीम ने उन्हें कम से कम 6 हफ्ते के आराम की सलाह दी है। इसका मतलब यह हुआ कि पंत इस सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।
टीम इंडिया को बड़ा झटका – केवल 9 बल्लेबाजों के साथ उतरेगी टीम
ऋषभ पंत के बाहर होने से टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी कमजोर हो गई है। पहले टेस्ट से लेकर चौथे टेस्ट तक उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक के साथ 462 रन बनाए थे। अब टीम को मैनचेस्टर टेस्ट में सिर्फ 9 रेगुलर बल्लेबाज़ों के साथ उतरना पड़ सकता है, जिससे मैच की रणनीति और बैलेंस प्रभावित हो सकता है।
ईशान किशन की टीम में वापसी लगभग तय – दो साल बाद मिलेगा मौका
खबरों के मुताबिक, ईशान किशन (Ishan Kishan) को पंत के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है। ईशान ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। अब तक उन्होंने 2 टेस्ट में 78 रन बनाए हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड में नॉटिंघमशर काउंटी की तरफ से खेलते हुए दो अर्धशतक जड़े हैं, जिससे उनकी वापसी की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं।
क्या ईशान भर पाएंगे पंत की कमी?
ऋषभ पंत जैसा आक्रामक और जिम्मेदार बल्लेबाज़ वर्तमान टीम में शायद ही दूसरा हो। हालांकि ईशान किशन की काउंटी क्रिकेट में फॉर्म देखकर उम्मीद की जा सकती है कि वे अपनी दूसरी पारी में खुद को साबित करेंगे।


आँखें न्यूज़ 24 




