तेज प्रताप-अनुष्का विवाद: सामने आया आकाश यादव का बयान, लालू का नाम लेकर कह दी बड़ी बात

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव का समर्थन करते हुए इसे निजी मामला बताया। उन्होंने तेजस्वी यादव से दोनों परिवारों की इज्जत बचाने की अपील की और अनुष्का के चरित्र पर हो रही टिप्पणी की निंदा की।

तेज प्रताप-अनुष्का विवाद: सामने आया आकाश यादव का बयान,  लालू का नाम लेकर कह दी बड़ी बात
akash yadav

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के विवाद पर अनुष्का के भाई आकाश यादव ने सार्वजनिक बयान दिया है। उन्होंने तेज प्रताप का समर्थन करते हुए इसे पूरी तरह निजी मामला बताया। साथ ही, तेजस्वी यादव से दोनों परिवारों की इज्जत बचाने की अपील की है।

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। यह पूरी तरह निजी मामला है, और इसे सार्वजनिक बहस का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "क्या तेज प्रताप ने कोई अपराध किया है या परिवार पर कोई दाग लगाया है?"

आकाश ने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव को आदरणीय बताते हुए कहा कि वे इस विवाद को शांत करें और अनुष्का के चरित्र पर की जा रही टिप्पणी को रोकें।

तेज प्रताप और अनुष्का के संबंध पर स्थिति
कथित तौर पर तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर अपने और अनुष्का के 12 साल के रिलेशनशिप का खुलासा किया था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

आकाश यादव की अपील
आकाश यादव ने स्पष्ट किया कि अनुष्का स्वतंत्रता सेनानी आमिर गुरु जी की नातिन हैं और उनका परिवार सामाजिक और ऐतिहासिक रूप से प्रतिष्ठित है। उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील की कि दोनों परिवारों की इज्जत को संभालने की जिम्मेदारी अब उनकी है।