TRP Report Week 32: अनुपमा नंबर 1 पर कायम, तारक मेहता ने मारी छलांग, ये रिश्ता फिसला
TRP Report Week 32: Rupali Ganguly स्टारर ‘Anupamaa’ नंबर 1 पर कायम। ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ ने दूसरी पोज़िशन हासिल की जबकि ‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’ एक पायदान गिरकर तीसरे नंबर पर पहुंच गया। यहां देखें टॉप 10 शो की पूरी TRP लिस्ट।
32वें हफ्ते की TRP लिस्ट (TRP Report Week 32) सामने आ चुकी है और फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता थी। इस बार भी Rupali Ganguly स्टारर शो ‘Anupamaa’ ने बाजी मार ली। दर्शकों के दिलों पर छाए शो को 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं, जिससे यह लगातार नंबर 1 पोज़िशन पर बना हुआ है। शो में आने वाले ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा ने इसे फैन्स की पहली पसंद बना दिया है।
तारक मेहता ने मारी लंबी छलांग
इस हफ्ते सबसे बड़ा सरप्राइज़ ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ ने दिया है। पिछले हफ्ते यह तीसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इसे 2.0 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। गोकुलधाम सोसाइटी की मस्ती और हल्के-फुल्के ह्यूमर ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
ये रिश्ता क्या कहलाता है फिसला
‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’ जो पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर था, इस बार एक पायदान नीचे फिसल गया है। 1.9 मिलियन इंप्रेशन के साथ यह तीसरे स्थान पर पहुंच गया। शो की स्टोरीलाइन में लगातार ट्विस्ट के बावजूद यह अपनी पुरानी पकड़ नहीं बना पा रहा है।
तुलसी विरानी का शो चौथे नंबर पर
स्मृति ईरानी के आइकॉनिक शो ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’ का री-टेलीकास्ट भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। पहले हफ्ते में इसे दर्शकों ने नंबर 1 पर पहुंचा दिया था, लेकिन अब इसकी रैंकिंग धीरे-धीरे गिर रही है। इस बार इसे 1.8 मिलियन इंप्रेशन मिले और यह चौथे नंबर पर रहा।
उड़ने की आशा ने फिर बनाई जगह
पांचवें नंबर पर लगातार दूसरा हफ्ता ‘Udne Ki Aasha’ ने अपनी जगह कायम रखी। दर्शकों को इस शो की सिंपल लेकिन स्ट्रॉन्ग स्टोरीलाइन पसंद आ रही है।


आँखें न्यूज़ 24 




