यूपी में VIP Culture का नया विवाद: मंत्री बेटे को मिला प्रोटोकॉल, वायरल लेटर से गरमाई राजनीति

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को सरकारी प्रोटोकॉल देने का मामला सामने आया है। 15 अगस्त की तिरंगा यात्रा के लिए DM और SP को लिखे पत्र के वायरल होने से राजनीति गरमा गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

यूपी में VIP Culture का नया विवाद: मंत्री बेटे को मिला प्रोटोकॉल, वायरल लेटर से गरमाई राजनीति
अभिषेक सिंह

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में VIP Protocol को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अब सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि उनके बेटों का भी जलवा दिखने लगा है। मामला जालौन जिले के उरई से सामने आया है, जहां जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को सरकारी स्तर पर प्रोटोकॉल उपलब्ध कराए जाने की चर्चा जोरों पर है।

15 अगस्त की तिरंगा यात्रा बनी विवाद का कारण
सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस (15 August 2025) पर शहर के टाउन हॉल से जिला परिषद तक तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस कार्यक्रम में मंत्री पुत्र अभिषेक सिंह की भागीदारी तय थी। उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंत्री के निजी सचिव ने जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पत्र में साफ तौर पर लिखा गया कि अभिषेक सिंह के आने-जाने और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं प्रशासन सुनिश्चित करे।

वायरल लेटर ने बढ़ाया सियासी पारा
यह पत्र जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। प्रशासनिक स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लेटर में लिखी बातें और सरकारी मशीनरी को दिए गए निर्देश अब विवाद का कारण बन चुके हैं।

सरकार की छवि पर उठे सवाल
मामले ने सरकार को असहज कर दिया है। वजह साफ है— यही सरकार खुद को VIP Culture के खिलाफ बताती आई है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी कई बार आमजन की तरह रहने और दिखावे से दूर रहने का दावा करते रहे हैं। लेकिन अब उन्हीं के बेटे को लेकर उठे सवाल विपक्ष के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं।