क्या Akshra Singh को सावन में मिला हमसफर? 'दुल्हन' बनीं एक्ट्रेस बोलीं- 'साड़ी का पल्लू उसकी घड़ी में

क्या Akshra Singh को सावन में मिला हमसफर? 'दुल्हन' बनीं एक्ट्रेस बोलीं- 'साड़ी का पल्लू उसकी घड़ी में

क्या Akshra Singh को सावन में मिला हमसफर? 'दुल्हन' बनीं एक्ट्रेस बोलीं- 'साड़ी का पल्लू उसकी घड़ी में

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के अलावा भोजपुरी के गानों और रियलिटी शोज में भी नजर आती हैं। इसके साथ ही अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी झलक दिखाती रहती हैं। अक्षरा सिंह के तमाम चाहने वाले फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। अक्षरा सिंह ने एक बार अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सावन में अक्षरा सिंह को हरी साड़ी में देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शनिवार को अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं। अक्षरा सिंह ने हरी साड़ी पहनी हुई और उनकी कलाइयों में चूड़ियां नजर आ रही हैं। वहीं, अक्षरा सिंह के हाथों की मेहंदी और ज्वेलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी इन तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा है वो लोगों का ध्यान खींच रहा है। अक्षरा सिंह ने लिखा है, 'मैं अपनी साड़ी का पल्लू उसकी घड़ी में फंसाने चली।

अक्षरा सिंह की इस पोस्ट के बाद लोग कयासबाजी कर रहे हैं कि लगता है कि उनको सावन में हमसफर मिल गया है,बताते चलें कि 32 साल की अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। इसके बाद अक्षरा सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी और भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। अक्षरा सिंह साल 2021 में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं.