पशु तस्कर के खिलाफ कार्र/वाई तेज, 5 आरोपी गिर/फ्तार

पशु तस्कर के खिलाफ कार्र/वाई तेज, 5 आरोपी गिर/फ्तार

पशु तस्कर के खिलाफ कार्र/वाई तेज, 5 आरोपी गिर/फ्तार

गोपालगंज पुलिस पशु तस्करी के खिलाफ लगातार करवाई कर रही है।इसी दौरान प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार ने एक कंटेनर पर लदे 95 मवेशियों के साथ 05 पशुतस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह करवाई थाना क्षेत्र के थावे बस स्टैंड के समीप किया है। वही गिरफ्तार पशु तस्कर मोहम्मद एकबाल और साहिल यूपी के रहने वाले बताये जा रहे है।

जबकि शैलेन्द्र गिरी,सिवान,महम्मद फिरोज मुजफ्फरपुर और सफीक अख्तर गया के रहने वाले है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पशुतस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार करवाई कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर थावे बस स्टैंड के समीप से कंटेर पर लदे 95 पशुओं के साथ 5 पशुतस्कर को गिरफ्तार किया है। सभी पशुओ को सिवान से बांग्लादेश भेजा जा रहा था। वही बरामद पशुओं की कीमत करीब करोड़ो रूपये में आंकी गयी है।