बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजश्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजश्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजश्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा रेल पहिया कारखाना को लेकर ट्वीट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें गर्व होता है जो काम लालू यादव ने किए है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दरियापुर में जो रेलवे कारखाना लालू यादव ने देने का काम किया है, आज इस कारखाने के बदौलत 2 लाख से ज्यादा चक्का का उत्पादन किया जा रहा है।

लालू यादव ने 5 साल के रेल मंत्रालय में लगभग चार कारखाना बिहार को देने का काम किये थे, लालू यादवअपना अधिकार लेना जानते थे। आज 10 साल से ज्यादा एनडीए की सरकार है, डबल इंजन की सरकार है बिहार में फिर भी बिहार को कुछ नहीं मिला बिहार के लोगों को केवल ठगा गया है, ना बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न विशेष पैकेज मिला। वही बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। बिहार अब इनसे चल नहीं रहा है, थका हुआ मुख्यमंत्री साबित हो चुके हैं।वही गृह मंत्रालय इनसे संभाल नहीं रहा है। बिहार की जनता अब इनको दोबारा नहीं देखना चाहती है।