मुंबई में वर्ल्ड चैंपियंस का हुआ जोरदार स्वागत, सड़कों पर जुटे लाखों फैंस, पटना में भी दिखी फैंस की दीवानगी 

वर्ल्ड चैंपियंस भारतीय टीम के सम्मान में पूरा हिंदुस्तान एकजुट है। बारबाडोस की धरती पर दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हराकर रोहित ब्रिगेड ने तिरंगा लहराया था। गुरुवार को भारतीय टीम की वतन वापसी हुई। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में नई दिल्ली से टीम इंडिया मुंबई पहुंची, जहां सड़कों पर लाखों फैंस जुटे थे। मरीन ड्राइव खचाखच भरा हुआ था। इससे पहले यह नजारा 1983, 2007 और 2011 में दिखा था, लेकिन साल 2024 में फैंस का क्रेज क्रिकेट को लेकर और भी ज्यादा बढ़ चुका है। चैंपियन का अद्भुत, अतुलनीय और अविश्वसनीय स्वागत देखा गया।

चाहे दिल्ली हो या मुंबई, तेज बारिश के बावजूद फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मुंबईचा राजा रोहित शर्मा, रन मशीन किंग कोहली के लिए जयकारे से पूरा देश गूंज उठा, वानखेड़े में राष्ट्रगान के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ये ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। ये एक स्पेशल टीम है और मैं इसका नेतृत्व करने के लिए भाग्यशाली हूं। इस दौरान रोहित के लिए भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे स्टेडियम में मौजूद लोग रोहित शर्मा के लिए खड़े हो गए। वही फैंस की दीवानगी बिहार की राजधानी पटना में भी देखने को मिली जगह जगह लोगो ने टीम इंडिया को चियर्स किया और जीत की बधाई दी...