राज्य में आज गरज-तड़क के साथ तेज बारिश के आसार, इन जिलों में चलेगी 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा

राज्य में आज गरज-तड़क के साथ तेज बारिश के आसार, इन जिलों में चलेगी 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा
राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को तब राहत मिली जब आसमान में काले बादल छा गए और गरज-तड़क के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।बीते 24 घंटों में पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई। पटना का अधिकतम तापमान सात डिग्री घटकर 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, डेहरी 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र से लेकर बिहार के बीच भाग और फिर उत्तरी बांग्लादेश तक एक निम्न वायुदाब क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य असम और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी स्थितियों के चलते अगले तीन दिनों तक बिहार में गरज-तड़क, तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वही इन जिलों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं पटना सहित अन्य जिलों में आंधी और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।