बारात के दरवाजे पहुचने से पूर्व अपराधियो ने दूल्हा को मारी गोली। गंभीर हालत में मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती।

बारात लेकर लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचने के पूर्व अपराधियो ने दूल्हा को गोली मार दिया। गोली लगने से दूल्हा जख्मी हो गया। बाइक सवार अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया। जख्मी दूल्हा को परिजनों ने आनन फानन में मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली गांव की बतायी जा रही है।सूचना पर छौड़ादानो पुलिस पहुच जांच में जुट गई है। घटना बीती देर रात्रि की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार ढाका थाना क्षेत्र से शनिवार को एक दूल्हा शादी के लिए पूरी बारात के साथ छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली जा रहा था। दूल्हा की गाड़ी लकड़ी पक्ष के गांव तक पहुचकर पीछे से आ रही बारात का इंतजार कर रही थी। दूल्हा पक्ष के अनुसार तब तक बाइक सवार अपराधियो ने दूल्हा को गोली मार दिया गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग हर्ष फायरिंग समझते तब तक चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। आनन फानन में ग्रामीणों और वर पक्ष दके लोगो ने जख्मी दूल्हा को मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।छौड़ादानो थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दूल्हे की गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है ।
पूर्वी चम्पारण के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली गांव में शादी करने आये दूल्हे को गाड़ी के अंदर ही अपराधियो ने गोली मारकर दिया। दूल्हा पक्ष के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। 
बताया जाता है कि ढाका के कुशवंती नगर गांव से बारात छौड़ादानो के मुरली गांव आयी थी,जो लड़की के दरवाजे पर नहीं पंहुची थी, उसके पहले ही ये घटना हो गयी। पुलिस के अनुसार घटना में गाड़ी का कही भी शीशा क्षतिग्रस्त नही हुआ है और नही आसपास खून के ढाबा ही गिरा है ।गोली का खोखा गाड़ी के इंजन के पास पाया गया। मामले को पुलिस प्रेम प्रषंग,हर्ष फायरिंग सहित कई बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।