पूर्णिमा पर मां का ज्योत जलाया गया

ऐतिहासिक योगीवीर पहाड़ी बाराहाट पर महंत आचार्य माई महाराज के नेतृत्व में अष्टभुजाधारी मां दुर्गा के दरबार मे मैया का भव्य ज्योत जलाया गया। इस अवसर पर सुबह मां राजराजेश्वरी की विधिवत पूजा की गई। मैया का फूलों से अभिषेक किया गया। 11 विद्वान पंडितों द्वारा पूजा पाठ के साथ मां का अर्पण किया गया।

माई महाराज ने बताया कि इसके मुख्य यजमान संजय साह सपत्नीक, राजू सिंह सपत्नीक, प्रदीप सिंह, मंटू रजक आदि थे। संध्या में मैया को खीर का भोग लगाया गया तथा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका आनंद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया। रात्रि में मैया के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार पूर्णिमा के अवसर पर बहुत विशेष योग बना है। यह योग हजारों साल बाद बना है। चंद्रमा अपनी 16 कलाओं द्वारा अपने किरण से अमृत पान करा रहा है। इस अमृतपान समय को जो भी ग्रहण करेगा वह मनुष्य, आरोग्य, ऐश्वर्य वान तथा सर्व समृद्धिवान हो जाएगा।