देश में कर्जमाफी को लेकर कोई योजना नहीं : भागवत किशनराव

देश में कर्जमाफी को लेकर कोई योजना नहीं : भागवत किशनराव

संसद में वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत किशनराव कराड़ ने कहा है कि देश में कर्जमाफी को लेकर कोई योजना नहीं बनाई है। राज्य मंत्री कराड़ ने संसद में मानसून सत्र के दौरान किसान कर्ज से जुड़ा डेटा साझा किया है।

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानि NABARD के मार्च 2021 तक के आंकड़े बताते हैं कि दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में किसान सबसे ज्यादा कर्ज में है। राज्य में कर्ज का आंकड़ा 1 लाख 89 हजार 623 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा कर्ज वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक का नाम है। दमन और दियु, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख और मिजोरम के किसानों पर सबसे कम कर्ज है।