पीके का बिहार की जनता से आह्वान, बोले अगर आप एक नया विकल्प बनाते हैं, तो चुनाव लड़ाने और जिताने की जिम्मेदारी मेरी 

जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जो नेता आता है वो यही कहता है कि हम आ जाएंगे तो बिहार को सुधार देंगे। आप एक प्रशांत किशोर को छोड़िए अगर 10 प्रशांत किशोर भी आ जाएं तो भी बिहार की स्थिति नहीं सुधर सकती है। जब तक बिहार की जनता नहीं सुधरेगी जब तक बिहार के लोग अपने बच्चों के लिए नहीं खड़े होंगे तब तक बिहार को कोई नहीं सुधार सकता है। बिहार में लोग कहते हैं कि सब बात ठीक है लेकिन विकल्प नहीं है। यदि आपके पास विकल्प नहीं है तो विकल्प बनाने कोई बाहर से नहीं आएगा, आप को खुद से  अपना विकल्प बनाना पड़ेगा। आज आप कहते हैं कि हमारे पास साधन नहीं है, संसधान नहीं है और व्यवस्था नहीं है। हम चुनाव कैसे जीतेंगे इसलिए विकल्प नहीं बनाया। तो जन सुराज जो व्यवस्था है उसमें प्रशांत किशोर आपकी गारंटी लेता है अगर आप अपने बच्चों के लिए खड़े होंगे तो आपको चुनाव लड़ाने का जिम्मा हमारा है।