प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत लौटी हैं,सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं

प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत लौटी हैं,सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं

प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत लौटी हैं,

सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं...


मंगलवार की सुबह मुंबई  एयरपोर्ट पर पहुंचीं.  प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत लौटी हैं,हलाकि प्रियंका ने सोमवार की सुबह अपने भारत आने की जानकारी सोशल मीडिया पर अपना बोर्डिंग पास शेयर करके दी थी. प्रियंका चोपड़ा के मुंबई पहुंचने पर फैंस की नजरें लगातार बेटी मालती को खोजती रहीं. प्रियंका के साथ बेटी मालती भारत नहीं आई हैं.

प्रियंका चोपड़ा के भारत आने को लेकर माना जा रहा है कि वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ मिलकर फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू कर सकती हैं,मीडिया  से बात करते वक़्त उन्होंने गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे पर दुख जताया. मृतकों और घायलों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की. इसके अलावा उन्होंने मुंबई और करण जौहर को लेकर भी अपनी बात कही.

इसके बाद, प्रियंका ने अपनी कैब से मुंबई की सड़कों का एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें एक डायरेक्शन बोर्ड बांद्रा, मंत्रालय, अंधेरी और अन्य जगहों के नाम और डायरेक्शन दिख रहे हैं. उन्होंने एक टीवी स्क्रीन की तस्वीर भी शेयर की है,

जिसमें वह करण जौहर का कोई शो देख रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आप मुंबई में नहीं अगर आपका टीवी पर करण जौहर से सामना नहीं होता.”

उर्वशी गुप्ता