फिल्ममेकर एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट की  फटकार...। 

 फिल्ममेकर एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट की  फटकार...। 

 फिल्ममेकर एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट की  फटकार...। 


फिल्ममेकर एकता कपूर को OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट परोसने के लिए जमकर फटकार लगाई ,जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस सीटी रवि कुमार की बेंच ने एकता कपूर को फटकार लगाते हुए कहा कि आपका कंटेंट सब जगह उपलब्ध है। कहीं से भी देखा जा सकता है। कोर्ट ने एकता पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा 'आप इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं. लोगों को आप कैसी चीजें दिखाने की कोशिश कर रही हैं,। आप उन्हें गलत विकल्प दे रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर के सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख करने पर भी नाराजगी जाहिर की।

कोर्ट ने कहा कि हर बार जब आप इस कोर्ट में आते हैं… हम इसकी सराहना नहीं करते। यह तरीका ठीक नहीं है। इस तरह की याचिका दायर करने पर हम आप पर जुर्माना भी लगा सकते हैं। आप अपने मुवक्किल को बताइए कि सिर्फ इसलिए कि आप सेवाओं को वहन कर सकते हैं और एक अच्छे वकील को अपना केस दे सकते हैं। यह अदालत उनके लिए नहीं है जिनके पास आवाज है। अदालत उन लोगों के लिए भी है जिनकी आवाज को कोई सुनने वाला नहीं है।

 बता दें कि एकता कपूर के खिलाफ बिहार के बेगूसराय में एक पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी,कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि OTT प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी की वेब सीरीज XXX सीजन-2 में एक सैनिक की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। इससे सैनिकों के परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं। कोर्ट ने एकता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी मामले में एकता सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को लंबित रखा और सुझाव दिया कि पटना हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई की स्थिति की जांच के लिए एक स्थानीय वकील को नियुक्त किया जा सकता है। ये कोर्ट सिर्फ उनके लिए नहीं है जो महंगे वकील रख सकते हैं। एकता की ओर से बार-बार अर्जी दायर करने पर ,आप कोर्ट का समय बर्बाद मत करिए, क्योंकि इस देश में आम आदमी के भी कई मसले हैं। ये कोर्ट सिर्फ आप जैसे लोगों के लिए नहीं है। यह अदालत उनके लिए काम करती है जिनके पास आवाज नहीं है। जिन लोगों के पास हर तरह की सुविधाएं हैं अगर उन्हें न्याय नहीं मिल सकता है तो आम आदमी की स्थिति के बारे में सोचें।

उर्वशी गुप्ता