मोतिहारी में बारिश से किसान खुश, फसलों को पहुंचेगा फायदा 

मोतिहारी में बारिश से किसान खुश, फसलों को पहुंचेगा फायदा 

मोतिहारी में बारिश से किसान खुश, फसलों को पहुंचेगा फायदा 

बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। धान और गन्ने की फसल के लिए बारिश संजीवनी साबित होगी। तेज धूप और गर्मी से फसलों में सिंचाई की जरूरत पड़ रही थी। अब कुछ दिन तक खेतों में काफी नमी रहेगी। जुलाई की शुरुआत में कई दिन तक बारिश होती रही। किसानों ने आसानी से धान की रोपाई, इसके बाद बारिश थम गई और धूप निकलने लगी। गर्मी पड़ने से खेत की नमी उड़ गई। किसान कई दिन से धान की फसल में सिंचाई कर रहे थे।

पंपिंग सेट से सिंचाई में काफी खर्च आ रहा था। दो दिन से आसमान पर उमड़ उमड़ कर बादल छा रहे। लेकिन, पताही प्रखंड क्षेत्र के कुछ स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। रविवार को भी उमड़ उमड़कर बादल छाए और फिर बारिश शुरू हो गई। किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से धान, गन्ना समेत कई फसलों का फायदा पहुंचेगा। सूखे खेतों की प्यास बुझ गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रतीश चंद्र झा ने बताया कि बारिश से फसलों का फायदा पहुंचेगा।