रोजाना एक सेब खाने से होते हैं सेहत को कई सारे लाभ

रोजाना एक सेब खाने से होते हैं सेहत को कई सारे लाभ

दांत और मसूड़े रखता है हेल्दी:

  सेब चबाकर खाने से लार ज्यादा बनती है जो मुंह की साफ-सफाई करने के अलावा बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकती है। इस प्रकार से सेब खाने से आपके दांत और मसूड़े हेल्दी रहते हैं।

आमाशय संबंधी रोग होते हैं दूर:

सेब में टार्टरिक एसिड होने के कारण यह बहुत जल्दी पच जाता है। यह अपने साथ अन्य आहार को भी पचा देता है। इसके साथ ही, सबे के मुरब्बे का सेवन करने से आमाशय संबंधी रोगों में भी लाभ होता है।

बढ़ाता है याददाश्त:

सेब का मुरब्बा खाने से दिमाग और दिल मजबूत होता है। सेब दिमागी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने का काम करता है। विद्यार्थियों के लिए सेब स्मरण शक्ति और दिमागी शक्ति बढ़ाने का आसान स्त्रोत है।

सूखी खांसी में आराम:

एक गिलास सेब का रस निकाल लें। इसमें मिश्री मिलाकर सुबह के समय पिएं। इससे सूखी खांसी में लाभ होता है। इससे बेहोशी की समस्या में भी फायदा होता है।

कब्ज का सटीक इलाज:

कब्ज और गैस की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए सेब का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज की शिकायत को दूर करता है। अगर आपको कब्ज है तो सुबह नास्ते के तौर पर सेब का सेवन कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow