पटना नगर निगम के मुख्यालय में नगरपालिका विधेयक 2024 के गजट की प्रतिया ज/लाई गई 

पटना नगर निगम के मुख्यालय में नगरपालिका विधेयक 2024 के गजट की प्रतिया ज/लाई गई 

पटना नगर निगम के मुख्यालय में नगरपालिका विधेयक 2024 के गजट की प्रतिया ज/लाई गई 

बिहार विधान मंडल में नगरपालिका संशोधन विधेयक 2024 लाकर नगरपालिका के अधिकारों को समाप्त करने के नगर विकास एवम आवास विभाग के निर्णय के विरोध में महापौर सीता साहू के नेतृत्व में माननीय पार्षदों ने पार्षदों की बैठक बुलाई। वही पार्षदों ने महापौर सीता साहू के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन  किया, एवम नगरपालिका विधेयक 2024 की प्रतियां जला कर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

वही इस दौरान पटना के महापौर सीता साहू ने कहा की मैं नगरपालिका विधेयक 2024 गजट का विरोध करती हूं। सीता साहू ने आगे कहा कि यह कानून संविधान और नगर पालिका का गला घोटने वाला कानून है। सीता साहू ने कहा कि राज्य सरकारी इस कानून को अविलंब  वापस ले। इस कानून के विरोध में मैं सड़क से लेकर न्यायालय तक प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूँ