पूर्णिया में उपचुनाव को लेकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने चुनावी सभा को किया संबोधित 

पूर्णिया में उपचुनाव को लेकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने चुनावी सभा को किया संबोधित 

पूर्णिया में उपचुनाव को लेकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने चुनावी सभा को किया संबोधित 

पूर्णिया रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतनराम मांझी ने ओरलाहा,भवानीपुर एवं टीकापट्टी में चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी कलाधर मंडल को वोट करने का अपील किया। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा की कल तक जहां हमलोगों को बिहारी कहने पर शर्म आती थी, वहीं अब हमलोगों को अपने बिहार और बिहारी होने पर गर्व होता है। आज हमारे सूबे के डबल इंजन की सरकार में बिहार का इतना विकास हुआ है कि बिहार का नाम समूचे दुनियाँ में बड़े ही गर्व से लिया जाता है।

वहीं केंद्र की एनडीए सरकार में देश का नाम डंके की चोट पर समूची दुनियाँ में गूंज रहा है। वहीं जीतनराम मांझी ने अपने संबोधन में कहा की आज सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवम हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए हर घर शौचालय योजना,उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस, गरीबों के इलाज के लिए पाँच लाख का आयुष्मान कार्ड सहित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जायेगा।