महाराष्ट्र में हादसा, बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत; 3 लोगों की मौत, 20 घायल

दुर्घटना खामगांव-नंदुरा मार्ग पर उस समय हुई, जब तेज गति से जा रहे बस और ट्रक की आमने -सामने भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और बस दोनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अकोला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

महाराष्ट्र में हादसा, बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत; 3 लोगों की मौत, 20 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में मंगलवार को मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बस और ईंटों से भरे ट्रक के बीच टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना खामगांव-नंदुरा मार्ग पर उस समय हुई, जब तेज गति से जा रहे बस और ट्रक की आमने -सामने भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और बस दोनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अकोला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही खामगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।