अमित शाह ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र, कहा- भारत ने पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से दिया
अमित शाह ने कहा कि दशकों से भारत पाक समर्थित आतंकवाद का सामना कर रहा है। पाकिस्तान ने बार-बार भारत को उकसाने की कोशिश की, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृह सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह और रुस्तमजी स्मारक व्याख्यान को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से दिया गया।
पाकिस्तान समर्थित आतंक पर कड़ी प्रतिक्रिया
अमित शाह ने कहा कि दशकों से भारत पाक समर्थित आतंकवाद का सामना कर रहा है। पाकिस्तान ने बार-बार भारत को उकसाने की कोशिश की, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। उन्होंने उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद के अड्डों को खत्म करने के लिए कठोर कदम उठाए।
पुलवामा और पहलगाम हमले का जवाब
गृह मंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक के जरिए आतंकियों को सबक सिखाया। इसी तरह, पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों को निशाना बनाने की घटना का भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि हर हमले का उचित जवाब दिया जाएगा।
सेना की बढ़ती मारक क्षमता की सराहना
अमित शाह ने भारतीय सेना की बढ़ती ताकत की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत की सेना की मारक क्षमता को पूरी दुनिया मान्यता दे रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ सरकार का पूरा समर्थन है और देश की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
संदेश स्पष्ट: भारत हर हमले का देगा जवाब
गृह मंत्री ने अपने भाषण के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि भारत अपने नागरिकों और जवानों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवाद का न केवल मुकाबला कर रहा है, बल्कि इसके खिलाफ निर्णायक कदम भी उठा रहा है।


आँखें न्यूज़ 24 




