ED की बड़ी कार्रवाई, यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध गोयल गिरफ्तार; 6200 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप

सुबोध कुमार गोयल के ऊपर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई है। ईडी ने आगे बताया कि गिफ्तारी के बाद अगले दिन कोलकाता की एक स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उन्हें 21 मई तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

ED की बड़ी कार्रवाई, यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध गोयल गिरफ्तार; 6200 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप
former UCO Bank CMD Subodh Kumar Goyal

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूको बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुबोध कुमार गोयल को कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े 6,200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोयल को ‘कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड’ (सीएसपीएल) और अन्य के खिलाफ जांच के मामले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने अपने एक बयान में बताया कि गोयल के ऊपर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई है। ईडी ने आगे बताया कि गिफ्तारी के बाद अगले दिन कोलकाता की एक स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उन्हें 21 मई तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

दरअसल, गोयल के खिलाफ सीएसपीएल को लोन फैसिल्टी की मंजूरी और उसके बाद 6210.72 करोड़ रुपये डायवर्जन और गबन का आरोप है। जांच एजेंसी ने अपने बयान में बताया, 'ईडी की जांच से पता चला है कि यूको बैंक के सीएमडी के रूप में सुबोध कुमार गोयल के कार्यकाल के दौरान, यूको बैंक द्वारा सीएसपीएल को बड़ी ऋण सुविधाएं स्वीकृत की गईं, जिन्हें बाद में उधारकर्ता समूह द्वारा डायवर्ट और साइलेंट किया गया। बदले में, सुबोध कुमार गोयल को सीएसपीएल से पर्याप्त अवैध रिश्वत मिली। ईडी ने आगे रिश्वत को वैधता का दिखावा करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से स्तरीकृत और प्रसारित किया गया था।