लड़कियां बहुत बचा ली, अब सब अपने बेटों को संभाल लो... ब्लैकमेल से परेशान युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका पर आरोप

गाजियाबाद के बंथला इलाके में युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट और वीडियो छोड़ा। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

लड़कियां बहुत बचा ली, अब सब अपने बेटों को संभाल लो... ब्लैकमेल से परेशान युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका पर आरोप
Banthala youth suicide

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पवन कुमार (28), जो ढलाई का काम करता था, ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया और तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा।

परिजनों ने बताया कि पवन की प्रेमिका और उसके दो साथियों ने उसे ब्लैकमेल किया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। 

सुसाइड नोट का खुलासा
पवन के सुसाइड नोट में उसने अपने परिवार से न्याय की गुहार लगाई है। उसने लिखा, मैं उस लड़की को बहुत प्यार करता था। लेकिन अब उसका दूसरा बॉयफ्रेंड मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसे सजा मिलनी चाहिए। मुझे इंसाफ दिला देना। लड़कियां बचा लीं, अब अपने बेटों को संभाल लो। पवन ने नोट में सरफराज नाम के व्यक्ति पर स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि उसे धमकियां दी जा रही थीं।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी सरफराज को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिवार की मांग
परिजनों ने न्याय की मांग की है और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की है। इस घटना ने समाज में ब्लैकमेल और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया है।