लश्कर का को-फाउंडर आमिर हमजा हमले में घायल, ISI की निगरानी में अस्पताल में करा रहा इलाज
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आमिर हमजा अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गया और अब उसका इलाज आईएसआई सुरक्षा के तहत लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में चल रहा है। यह घटना लश्कर आतंकी और प्रमुख भर्तीकर्ता अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के ठीक तीन दिन बाद हुई।
पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सह-संस्थापक आमिर हमजा रहस्यमय परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे आईएसआई की भारी सुरक्षा के तहत लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आमिर हमजा अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गया और अब उसका इलाज आईएसआई सुरक्षा के तहत लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में चल रहा है।
यह घटना लश्कर आतंकी और प्रमुख भर्तीकर्ता अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के ठीक तीन दिन बाद हुई।
इधर, लश्कर समर्थकों से जुड़े टेलीग्राम चैनलों ने मंगलवार शाम को कहा कि सदस्यों को संकट के दौरान मजबूत बने रहना चाहिए साथ ही इस घटना महज एक दुर्घटना करार दिया।


आँखें न्यूज़ 24 




