पीएम मोदी के आगे सफल नहीं होंगी विरोधी ताकतें, भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने गया में कही यह बात

पीएम मोदी के आगे सफल नहीं होंगी विरोधी ताकतें, भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने गया में कही यह बात

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश (Guru Prakash)ने कहा कि भारत भारतीय जनता पार्टी के लिए संस्कार, संस्कृति और सभ्यता है। भाजपा की सरकार देश की सुरक्षा सम्मान, स्वाभिमान और संप्रभुता से कभी ना तो समझौता की है और ना ही आगे करेगी। लेकिन विरोधी इन चीजों को विध्वंस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें जहां भी मौका मिलता है देश की सभ्यता-संस्कृति और स्वाभिमान पर लगातार प्रहार करते आ रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व के कारण विरोधी ताकतें कभी अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे।शुक्रवार को भाजपा के गया जिला स्तरीय कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ये बातें कहीं। गुरु प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बराबर सकारात्मक सोच रखते हैं और उसका ही अनुपालन कराते हैं। आज प्रधानमंत्री का ही देन है कि हम संविधान गौरव दिवस मना रहे हैं। इससे पहले जितनी भी सरकारें यहां थी उन्हें संविधान के बारे में कोई चिंता नहीं थी। देश की आजादी के बाद भारत का दर्शन बदला है। 2014 के बाद देश की विदेशी नीति में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। 2014 में जो जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मिली, वह जनादेश नहीं परिवर्तन का आदेश था। उस वक्त ही प्रधानमंत्री ने एजेंडा तय कर रखा था। उसमें नई साझेदारी में पड़ोसियों की सहभागिता ग्लोबल एजेंडा को सेव करना, विदेशी नीति को आगे बढ़ाना, सीमा की सुरक्षा, देश की सभ्यता और संस्कृति को बचाना था।