पाकिस्तान की कायराना हरकत, जम्मू के रिहायशी इलाकों में ड्रोन-मिसाइल से किया हमला; एडीडीसी की मौत

जम्मू शहर में कई धमाके सुने गये और सायरन बजने लगे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू शहर पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया और सैन्य प्रतिष्ठानों के करीब के इलाकों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, रहेरी कॉलोनी, नगरोटा, नेहरू मार्केट और रूप नगर इलाकों में सिलसिलेवार हमलों के कारण कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं। 

पाकिस्तान की कायराना हरकत, जम्मू के रिहायशी इलाकों में ड्रोन-मिसाइल से किया हमला;  एडीडीसी  की मौत
Pakistan attacked residential areas of Jammu

पाकिस्तान ने शनिवार की सुबह जम्मू शहर के कई हिस्सों में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गये, जबकि राजौरी शहर में पाकिस्तान की सेना की ओर से की गयी भारी गोलाबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर में कई धमाके सुने गये और सायरन बजने लगे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू शहर पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया और सैन्य प्रतिष्ठानों के करीब के इलाकों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, रहेरी कॉलोनी, नगरोटा, नेहरू मार्केट और रूप नगर इलाकों में सिलसिलेवार हमलों के कारण कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं। 

गौरतलब है कि यह हमला पाकिस्तान की सेना की ओर से ड्रोन और मिसाइलों के उपयोग से भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को भारत द्वारा विफल करने के एक दिन बाद हुआ। अधिकारियों के अनुसार जम्मू और सांबा, ऊधमपुर तथा नगरोटा इलाकों में भी ड्रोन देखे गये और उन्हें निष्क्रिय किया गया।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने रात भर हवाई उपकरणों से जम्मू हवाई अड्डे, सेना, वायु सेना और अर्धसैनिक प्रतिष्ठानों के आसपास के क्षेत्रों जैसे रणनीतिक स्थानों पर हमले का प्रयास किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सीमावर्ती राजौरी शहर पर भी हमला किया। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।