Russia–Ukraine War: ट्रंप ने पुतिन को बताया पागल, दी चेतावनी; जेलेंस्की पर भी साधा निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पागल करार देते हुए उनकी कड़ी आलोचना की। यूक्रेन पर हमलों को लेकर ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी और जेलेंस्की पर भी टिप्पणी की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें पागल करार दिया। रूस द्वारा लगातार तीसरे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों पर किए गए बड़े ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद ट्रंप ने यह बयान दिया। इन हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन अब वह पागल हो गए हैं। वह अनावश्यक रूप से बहुत से लोगों की जान ले रहे हैं। रूसी हमलों को लेकर ट्रंप ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया है, जिसमें मासूम नागरिक मारे जा रहे हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर भी टिप्पणी
डोनाल्ड ट्रंप ने न केवल पुतिन को चेतावनी दी, बल्कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की के बयान उनके देश के लिए फायदेमंद नहीं हैं और इससे समस्याएं बढ़ रही हैं। ट्रंप ने कहा, जेलेंस्की को अपनी बयानबाजी पर नियंत्रण रखना चाहिए। उनके शब्द समस्या को बढ़ा रहे हैं, और मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है।
पुतिन को दी कड़ी चेतावनी
ट्रंप ने पुतिन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं, तो यह रूस के पतन का कारण बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि रूस का यह रवैया वैश्विक शांति के लिए खतरा बन रहा है, और इसे रोका जाना चाहिए।
रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने फरवरी 2022 के बाद अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इन हमलों में कीव और अन्य शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेनी सेना ने हमलों के जवाब में कई रूसी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है।
ट्रंप की चिंता
नॉर्थ न्यू जर्सी से रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "मैं पुतिन को लंबे समय से जानता हूं और उनके साथ काम कर चुका हूं, लेकिन उनका यह व्यवहार अस्वीकार्य है। वह शहरों पर रॉकेट दाग रहे हैं और मासूम लोगों की जान ले रहे हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




