मप्र के मंत्री ने कहा-सवर्ण समाज की औरतों को पकड़कर बाहर निकालो, तभी आएगी समानता

मप्र के मंत्री ने कहा-सवर्ण समाज की औरतों को पकड़कर बाहर निकालो, तभी आएगी समानता

मध्य प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सवर्ण समाज की महिलाओं के प्रति बोल बिगड़ गए। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने फुनगा गांव में महिलाओं के सम्मान समारोह में बुधवार को कहा कि महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए। महिलाओं को बाहर लाने की जरूरत है। खासकर सवर्ण समाज को, जो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद रखता है, काम करने को निकलने नहीं देता। खासकर जितने बड़े-बड़े ठाकुर और कुछ और बड़े लोग वो सब अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद कर देते हैं।कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे। मंत्री बिसाहूलाल सिंह का यह भी कहना था कि समाज में समानता लानी है तो उच्च जाति की महिलाओं को पकड़कर बाहर निकालो। गांव की महिलाएं धान काटती हैं, गोबर लीपती हैं और अन्य काम करती हैं। यहीं काम करते हैं ना..अरे भाई, महिलाओं को जब पुरुष और महिलाओं के बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबर काम करना चाहिए। अब सब अपने आप को पहचानों और पुरुष के साथ कंधे मिलाकर आप आगे आएं...और जितने बड़े-बड़े ठाकुर-वाकुर हैं ना उनके घर की महिलाओं को पकड़-पकड़ कर बाहर निकालें...उन लोगों को भी समाज के साथ काम करना चाहिए। तब ही ना महिलाएं आगे बढ़ेंगी।'