AIM-120 AMRAAM: अमेरिका की खुफिया मिसाइल, जो दिखे बिना दुश्मन को तबाह कर दे!

अमेरिका ने 3.5 अरब डॉलर की डील में AIM-120 AMRAAM मिसाइलें 19 देशों को देने का समझौता किया है। इस सौदे में इजराइल, यूक्रेन और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। जानिए इस मिसाइल की ताकत और इसके रणनीतिक महत्व को विस्तार से।

AIM-120 AMRAAM: अमेरिका की खुफिया मिसाइल, जो दिखे बिना दुश्मन को तबाह कर दे!
AIM-120 AMRAAM Missile

पेंटागन ने 19 देशों के साथ 3.5 अरब डॉलर का ऐतिहासिक रक्षा समझौता किया है। इसके तहत अमेरिका AIM-120 AMRAAM (Advanced Medium-Range Air-to-Air Missile) मिसाइलें इन देशों को प्रदान करेगा। यह अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-नेशन मिसाइल डील मानी जा रही है।

इन देशों को मिलेंगी मिसाइलें: इजराइल, यूक्रेन और ब्रिटेन अग्रिम पंक्ति में
इस डील में इजराइल, यूक्रेन और ब्रिटेन जैसे प्रमुख सहयोगी देशों का नाम शामिल है। ये सौदा ऐसे समय हुआ है जब मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर है और मौजूदा AMRAAM स्टॉक लगभग खत्म होने की कगार पर है।

हर फाइटर जेट में फिट: हवा से हवा में मार की बेमिसाल क्षमता
AIM-120 AMRAAM मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी है कि इसे लगभग सभी अमेरिकी लड़ाकू विमानों और कई सहयोगी देशों के एयरक्राफ्ट्स में फिट किया जा सकता है। इसकी बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) क्षमता इसे 50 किलोमीटर से अधिक दूरी के हवाई लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम बनाती है।

NASAMS में भी हो रहा उपयोग: जमीन से हवा में मार की भी ताकत
यह मिसाइल अब केवल एयर-टू-एयर ही नहीं बल्कि NASAMS (National Advanced Surface-to-Air Missile System) का भी हिस्सा है। NASAMS को नॉर्वे की Kongsberg और अमेरिका की Raytheon ने मिलकर बनाया है। यह सिस्टम अमेरिका की घरेलू सुरक्षा के साथ-साथ यूक्रेन, नॉर्वे, लिथुआनिया, नीदरलैंड्स, और स्पेन जैसे देशों में भी सक्रिय है।

यूक्रेन युद्ध में साबित हुई जानलेवा मिसाइल
यूक्रेन में पिछले तीन वर्षों से चल रहे युद्ध में AMRAAM मिसाइलों का भरपूर इस्तेमाल हुआ है। NASAMS सिस्टम ने कई रूसी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

हूती विद्रोहियों से लेकर ईरानी हमलों तक – हर फ्रंट पर AMRAAM
अमेरिका ने हाल ही में हूती विद्रोहियों के ड्रोन, सीरिया और इराक में आतंकी ठिकानों, और ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए हमलों में भी AMRAAM का बखूबी उपयोग किया है। इसकी खासियत है – किसी भी मौसम में, किसी भी वक्त, किसी भी दिशा से हमले की क्षमता।

1,372 मीटर/सेकंड की रफ्तार और सटीक मार
AIM-120 की गति 1,372 मीटर प्रति सेकंड है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज़ और भरोसेमंद मीडियम रेंज मिसाइलों में से एक बनाता है। यह लक्ष्य की ओर खुद-से-खुद निर्देशित होती है और ट्रैकिंग में बेमिसाल है।

मिस्र को पहली बार मिली AIM-120 मिसाइल
अमेरिका ने हाल ही में मिस्र को पहली बार AMRAAM मिसाइलें देने की स्वीकृति दी है, जबकि अब तक उसके F-16 फाइटर जेट्स सिर्फ AIM-7 Sparrow और AIM-9 Sidewinder जैसी पुरानी मिसाइलों से लैस थे।

स्टॉक खत्म, प्रोडक्शन बढ़ाने पर ज़ोर
अब तक हजारों AIM-120 मिसाइलें बनाई जा चुकी हैं, और 5,000 से अधिक का परीक्षण हो चुका है। लेकिन हाल के वर्षों में मध्य पूर्व और यूक्रेन में बढ़ते सैन्य अभियानों ने स्टॉक को तेजी से खत्म कर दिया है। अब अमेरिका तेज उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें अरबों डॉलर का निवेश किया जा रहा है।