बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस एक्टिव मोड में, पप्पू यादव ने बताया राहुल गांधी का मिशन 'गरीब हित'
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस सक्रिय। पप्पू यादव ने राहुल गांधी की रणनीति बताई, BJP और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप।
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इस बार कांग्रेस ने समय से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने हाल ही में राहुल गांधी की बिहार रणनीति पर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीबों और पिछड़ों की पीड़ा को समझते हैं और चुनाव में 'गरीब हित और सामाजिक न्याय' को कांग्रेस की प्राथमिकता बनाएंगे। पप्पू यादव ने दावा किया कि बिहार में बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से जनहितों का हनन हो रहा है।
'BJP-EC पर हमला, कांग्रेस की भूमिका तय' – पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा, BJP और चुनाव आयोग बिहारियों के अधिकारों पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस ऐसी ताकतों के खिलाफ खड़ी है और गरीबों की आवाज़ बनेगी। उन्होंने कांग्रेस को 'आम जनता की पार्टी' बताते हुए भरोसा दिलाया कि इस बार का चुनाव सत्ता परिवर्तन का माध्यम बनेगा।
गठबंधन और जनसंपर्क अभियान शुरू: 10 अगस्त से बिहार दौरे की घोषणा
पप्पू यादव ने आगामी गठबंधन रणनीति को लेकर भी संकेत दिए और बताया कि 10 अगस्त से शुरू होकर कटिहार तक वे लगातार जनसंपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में एक मजबूत, जनहितैषी गठबंधन की ज़रूरत है और कांग्रेस उसमें निर्णायक भूमिका निभाएगी।
2025 का चुनाव बिहार के लिए निर्णायक होगा, जहां एक ओर BJP अपने शासन को दोहराना चाहेगी, वहीं विपक्षी दल विशेषकर कांग्रेस, क्षेत्रीय नेताओं के साथ गठबंधन कर नया समीकरण बना सकते हैं। पप्पू यादव का यह सक्रिय रुख कांग्रेस के लिए ज़मीनी मजबूती का संकेत है।


आँखें न्यूज़ 24 




