बिहार में PM मोदी की रैली पर लालू का तंज: 'हेरा-फेरी कर के वोट मांगने आओगे?'

PM Modi ने मोतिहारी में चुनावी रैली की, तो RJD सुप्रीमो Lalu Yadav ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए पूछा – “मतदाता सूची में हेरा-फेरी के बाद आओगे?” बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

बिहार में PM मोदी की रैली पर लालू का तंज: 'हेरा-फेरी कर के वोट मांगने आओगे?'
Lalu Yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और जनता से भाजपा को एक बार फिर मौका देने की अपील की।

लेकिन पीएम के इस दौरे पर बिहार की सियासत में हलचल मच गई। रैली खत्म होने के बाद ही आरजेडी (RJD) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट में लिखा – जुमला सुनाने बिहार क्या मतदाता सूची में हेरा-फेरी के बाद आओगे? बिहारी, हेरा-फेरी तो होने देंगे नहीं?

लालू का यह बयान साफ इशारा करता है कि वे मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और ‘जुमलों’ के जरिए वोट लेने की कोशिशों पर सवाल उठा रहे हैं।

बिहार में चुनावी तापमान चढ़ा
PM मोदी के मोतिहारी दौरे और लालू के इस तीखे बयान से साफ है कि राज्य में चुनावी तापमान अब और तेज़ हो गया है। आरजेडी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है और आने वाले दिनों में यह सियासी लड़ाई और तेज़ होने की उम्मीद है।