रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे रिटायरमेंट पर BCCI का बड़ा बयान, फैंस को मिली राहत

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे रिटायरमेंट की अटकलों पर बीसीसीआई का बयान आया है। बोर्ड ने कहा कि किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में नहीं होगा और फिलहाल इन दोनों दिग्गजों के खेलने की उम्मीद है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे रिटायरमेंट पर BCCI का बड़ा बयान, फैंस को मिली राहत
Rohit Sharma and Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट के टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह दोनों खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट से भी जल्द ही रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। इन अटकलों ने क्रिकेट फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी थी।

BCCI ने तोड़ी चुप्पी
अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से इस मामले पर बड़ा अपडेट आया है। बीसीसीआई ने साफ किया है कि बोर्ड किसी भी तरह के फैसले में जल्दबाजी नहीं करेगा। फिलहाल टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज अक्टूबर में है, ऐसे में रिटायरमेंट से जुड़ा कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाया जाएगा।

BCCI अधिकारी का बयान
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को दिए बयान में कहा— अगर रोहित और विराट के मन में कोई योजना होगी तो वे हमें जरूर बताएंगे, जैसा उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट दौरे से पहले किया था। अभी हमारा फोकस सितंबर में होने वाले एशिया कप टी20 और फरवरी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर है।

फैंस की भावनाओं का ख्याल
बीसीसीआई अधिकारी ने यह भी कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के लाखों फैंस हैं और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी फैसला लिया जाएगा। अंदरूनी सूत्रों ने इस बात का खंडन किया है कि अभी तक रिटायरमेंट को लेकर कोई चर्चा हुई है।

आगामी वनडे शेड्यूल
भारत को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, इसके बाद नवंबर में घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। ऐसे में फैंस फिलहाल रोहित और विराट को वनडे फॉर्मेट में खेलते देख सकेंगे।