दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद से आई कॉल; आरोपी का फोन बंद
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है। आरोपी ने गाजियाबाद से कॉल की थी। फिलहाल आरोपी का फोन बंद है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने गाजियाबाद से कॉल की थी। कॉल के बाद से आरोपी का फोन बंद है, और पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
इस घटना से दिल्ली में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धमकी के कारण राजधानी में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


आँखें न्यूज़ 24 




