दिल्ली में सलवार-सूट पहनकर आई महिला को रेस्टोरेंट में एंट्री से रोका, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
दिल्ली के पीतमपुरा में एक रेस्टोरेंट ने सलवार-सूट पहनकर आई महिला को एंट्री देने से मना कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली सरकार ने तत्काल जांच और कानूनी कार्रवाई के आदेश दे दिए।
उत्तरी दिल्ली के पीतमपुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यहां एक दंपती अपने परिवार संग रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा, लेकिन महिला को सलवार-सूट पहनने की वजह से एंट्री देने से मना कर दिया गया। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने कथित तौर पर यह कहते हुए रोक दिया कि यहां पारंपरिक भारतीय पहनावे में ग्राहकों को अंदर आने की अनुमति नहीं है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो देखते ही लोगों में गुस्सा फैल गया और #BoycottRestaurant जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और पहनावे का अपमान बताया, तो कुछ ने रेस्टोरेंट के ड्रेस कोड नियमों पर सवाल खड़े किए।
दिल्ली सरकार की सख्त प्रतिक्रिया
जैसे ही यह मामला दिल्ली सरकार के संज्ञान में आया, पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए। कपिल मिश्रा ने X पर कहा – दिल्ली में किसी भी रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक अस्वीकार्य है। पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट का वीडियो सामने आया है जिसमें महिला को सलवार-सूट पहनने पर एंट्री से रोका गया। इस मामले की तुरंत जांच और कानूनी कार्रवाई होगी।


आँखें न्यूज़ 24 




