हिंदू युवक का सनसनीखेज आरोप: मुस्लिम पत्नी ने दी धमकी — 'इस्लाम कबूल करो, वरना रेप केस में फंसा दूंगी'
गडग (कर्नाटक) से लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: विशाल कुमार ने पत्नी तहसीन और ससुराल वालों पर इस्लाम कबूलने के लिए धमकाने और नाम बदलने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी कहानी।
कर्नाटक के गडग जिले से कथित लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गांधी नगर बस्ती, बेतागेरी निवासी विशाल कुमार गोकवी ने अपनी पत्नी तहसीन होसामानी और उसके परिवार पर जबरन धर्मांतरण, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विशाल का कहना है कि तीन साल के प्रेम-प्रसंग के बाद 24 नवंबर 2024 को तहसीन से शादी की। शुरुआत में हिंदू रीति से शादी की बात हुई थी लेकिन तहसीन के कहने पर 25 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति से निकाह कर लिया।
'बिना बताए बदला नाम, नमाज और जमात में जाने का दबाव'
विशाल का दावा है कि निकाह के बाद उसकी जानकारी के बिना उसका नाम बदल दिया गया। इसके बाद तहसीन और उसकी मां बेगम बानो उस पर नमाज पढ़ने और जमात में शामिल होने का दबाव बनाने लगीं।
यहां तक कि एक व्यक्ति शमसुद्दीन पर भी आरोप लगाया कि उसने उसे इस्लाम अपनाने के लिए धमकाया।
'इस्लाम नहीं अपनाओगे तो बलात्कार केस में फंसा देंगे' धमकी
विशाल ने आरोप लगाया कि अगर उसने इस्लाम कबूल नहीं किया तो तहसीन और उसका परिवार उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने और जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।
हिंदू संगठनों ने इस मामले में तहसीन और उसके परिवार पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निकाह का वीडियो
निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। विशाल के परिवार ने 5 जून को हिंदू रीति से दोबारा विवाह कराने की तैयारी की थी, लेकिन तहसीन ने मुस्लिम नेताओं के दबाव में इनकार कर दिया।


आँखें न्यूज़ 24 




