जम्मू बॉर्डर पर BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ में बोला– 'Actress Avneet Kaur से मिलने आया हूं'

BSF ने जम्मू के RS Pura सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। शुरुआती पूछताछ में उसने दावा किया कि वह पंजाबी Actress Avneet Kaur से मिलने आया था। जानें पूरी खबर।

जम्मू बॉर्डर पर BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ में बोला– 'Actress Avneet Kaur से मिलने आया हूं'

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की सतर्कता से एक बार फिर बड़ी घटना टल गई। जम्मू के RS Pura सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करते एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके इरादे और भी चौंकाने वाले निकले।

जम्मू के RS Pura सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश
रविवार देर रात करीब 9:20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी (Octroi Post) के पास BSF जवानों ने एक संदिग्ध हरकत देखी। एक युवक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की तरफ बढ़ रहा था। जब जवानों ने उसे चेतावनी दी तो उसने अनसुना कर दिया। हालात बिगड़ते देख BSF ने गोलीबारी की और घुसपैठिए को काबू कर लिया।

पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान और पृष्ठभूमि
पूछताछ में युवक की पहचान सिराज खान पुत्र जाहिद खान, निवासी गांव 27 चक, तहसील भलवाल, जिला सरगोधा, पंजाब (पाकिस्तान) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की गई। अभी यह साफ नहीं है कि वह भारत में किसी बड़ी साजिश के लिए आया था या सिर्फ व्यक्तिगत कारणों से।

चौकाने वाला खुलासा – Actress Avneet Kaur का नाम
BSF की शुरुआती पूछताछ में सिराज ने दावा किया कि वह भारत सिर्फ Punjabi Actress Avneet Kaur से मिलने आया था। हालांकि एजेंसियां इस दावे को लेकर गंभीरता से जांच कर रही हैं। अभी तक यह साफ नहीं है कि यह सिराज का बहाना है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छुपी हुई है।

BSF का आधिकारिक बयान
BSF ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 7 सितंबर की रात 21:10 बजे उनके जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा पार करते देखा। वह आक्रामक ढंग से बाड़ की तरफ बढ़ रहा था। चेतावनी देने पर भी नहीं रुका, इसलिए फायरिंग की गई और बाद में उसे हिरासत में लिया गया। वर्तमान में कई एजेंसियां मिलकर उससे पूछताछ कर रही हैं।

जांच के घेरे में मकसद
अधिकारियों के मुताबिक अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि घुसपैठ का असली कारण क्या था। क्या यह मामला किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है, या फिर वाकई एक्ट्रेस से मिलने की सनक में युवक ने यह खतरनाक कदम उठाया– इसकी जांच जारी है।