KBC 17 में ज्योतिष का ट्विस्ट: इंदौर के कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को उनके ‘Future’ पर किया हैरान

KBC 17 के ताज़ा एपिसोड में इंदौर के कंटेस्टेंट आदित्य जोशी ने ज्योतिष का ऐसा खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। जानें कैसे बिग बी से जुड़ा ‘Future Prediction’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

KBC 17 में ज्योतिष का ट्विस्ट: इंदौर के कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को उनके ‘Future’ पर किया हैरान
अमिताभ बच्चन

'कौन बनेगा करोड़पति 17' (KBC 17) का ताज़ा एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प साबित हुआ। इंदौर के कंटेस्टेंट आदित्य जोशी ने न केवल क्विज़ खेला बल्कि उन्होंने अपने ज्योतिष ज्ञान से शो में एक नया ट्विस्ट ला दिया।

कंटेस्टेंट की डिग्रियां और ज्योतिष की पढ़ाई
हॉट सीट पर पहुंचे आदित्य जोशी के बारे में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उनके पास दो डिग्रियां हैं और साथ ही उन्होंने वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है। बिग बी ने चौंकते हुए कहा – इतनी पढ़ाई के बाद आप यहां क्या कर रहे हैं?

बिग बी से जुड़ा ज्योतिषीय खुलासा
बातचीत के दौरान आदित्य ने कहा कि वह इंटरनेट पर उपलब्ध अमिताभ बच्चन की जन्म कुंडली देखकर भविष्य बता सकते हैं। यह सुनकर सुपरस्टार भी हैरान रह गए और उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में पूछा – मेरी जन्म पत्रिका आपको कहां से मिली? आदित्य ने शांति से जवाब दिया – सर, ये इंटरनेट पर उपलब्ध है।

आदित्य का भविष्यवाणी पर दावा
जब अमिताभ बच्चन ने उनसे अपने भविष्य के बारे में पूछा तो आदित्य ने कहा – आपका भविष्य बहुत अच्छा होगा, सर। इस जवाब पर बिग बी मुस्कुराए और मजाकिया लहजे में फिर सवाल किया – आपको कैसे पता कि मेरे साथ सब ठीक होगा? इस पर आदित्य ने समझाया कि ज्योतिष की पढ़ाई के दौरान छात्रों को अभ्यास के लिए कई कुंडलियां दी जाती हैं, जिनमें उनकी भी शामिल थी।

स्टाइल पर चर्चा
एपिसोड में आदित्य ने अमिताभ बच्चन की स्टाइल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह अक्सर बिग बी के टक्सीडो लुक को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। इस पर अमिताभ ने हंसते हुए कहा – जेंटलमैन, आप सही कह रहे हैं, लेकिन ये सूट मैं खुद नहीं बनवाता। ये सब सरकारी हैं। बनाने वाले बनाकर दे देते हैं, मैं बस पहन लेता हूं।

टीआरपी और शो की पॉपुलैरिटी
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ की टीआरपी 0.8 है और शो इस समय 26वें स्थान पर है। पिछले हफ्ते यह शो 28वें स्थान पर था। यह क्विज़ शो सोनी टीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।