NIRF Ranking 2025: फिर से IIT Madras ने मारी बाज़ी, जानें किस Category में कौन रहा टॉप

NIRF Ranking 2025 जारी हो गई है। Overall Category में IIT Madras ने लगातार छठी बार पहला स्थान पाया। IIM Ahmedabad मैनेजमेंट में और NLSIU Bengaluru लॉ कैटेगरी में टॉप पर रहा। यहां देखें पूरी लिस्ट।

NIRF Ranking 2025: फिर से IIT Madras ने मारी बाज़ी, जानें किस Category में कौन रहा टॉप
IIT Madras

शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार सुबह 11 बजे NIRF Ranking 2025 (National Institutional Ranking Framework) जारी कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी टॉप संस्थानों की लिस्ट ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत का ध्यान खींचा है।

IIT Madras का दबदबा कायम
Overall Category में लगातार छठी बार IIT Madras ने पहला स्थान हासिल किया है। 2019 से अब तक इस संस्थान ने अपना टॉप स्थान बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर IISc बेंगलुरु, तीसरे पर IIT बॉम्बे, चौथे पर IIT दिल्ली और पांचवें पर IIT कानपुर को जगह मिली है। वहीं AIIMS दिल्ली, JNU और BHU वाराणसी भी टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

Overall Category Top 10 (NIRF 2025)
- IIT Madras
- IISc Bangalore
- IIT Bombay
- IIT Delhi
- IIT Kanpur
- IIT Kharagpur
- IIT Roorkee
- AIIMS Delhi
- Jawaharlal Nehru University (JNU)
- Banaras Hindu University (BHU), Varanasi

Management Category: IIM Ahmedabad का जलवा
Management Category में इस बार भी IIM Ahmedabad पहले स्थान पर रहा।

दूसरा स्थान – IIM Bangalore
तीसरा स्थान – IIM Kozhikode
चौथा स्थान – IIT Delhi
पांचवा स्थान – IIM Lucknow

पिछले साल भी IIM Ahmedabad ने टॉप किया था, यानी लगातार यह संस्थान छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है।

Engineering Category: फिर से IIT Madras नंबर 1

इंजीनियरिंग शिक्षा की बात करें तो इस बार भी IIT Madras पहले नंबर पर रहा।

दूसरा – IIT Delhi
तीसरा – IIT Bombay
चौथा – IIT Kanpur
पांचवा – IIT Kharagpur

पिछले साल की रैंकिंग भी लगभग इसी पैटर्न पर रही थी।

Law Category: फिर से NLSIU Bengaluru टॉप पर
कानून (Law) की पढ़ाई में लगातार पहले स्थान पर National Law School of India University (NLSIU), Bengaluru है।

दूसरा – NLU Delhi
तीसरा – NALSAR University of Law, Hyderabad

यहां भी पिछले साल की तरह कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।