राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ: IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें बड़ा पद ऑफर किया था, लेकिन द्रविड़ ने ठुकरा दिया। अब संजू सैमसन के RR छोड़ने की भी चर्चा है।

राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ: IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला
Rahul Dravid

भारतीय क्रिकेट के 'द वॉल' राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ अपनी कोचिंग पारी खत्म करने का फैसला लिया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद जब उन्होंने भारतीय टीम के हेड कोच का पद छोड़ा था, तो सभी की निगाहें उनके अगले कदम पर थीं। उसी दौरान द्रविड़ ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच का पदभार संभाला था।

लेकिन अब फ्रेंचाइज़ी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि द्रविड़ ने IPL 2026 से पहले टीम का साथ छोड़ने का निर्णय लिया है।

RR के साथ द्रविड़ का छोटा लेकिन यादगार कार्यकाल
IPL 2025 में द्रविड़ के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम ने लीग चरण में 14 में से केवल 4 मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही।

इसके बावजूद खिलाड़ियों और मैनेजमेंट का मानना है कि द्रविड़ ने टीम के ड्रेसिंग रूम माहौल को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। RR के बयान के मुताबिक –
"द्रविड़ की लीडरशिप का टीम और खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं।"

ऑफर ठुकराकर द्रविड़ ने किया सबको चौंकाया
सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने द्रविड़ को टीम में और भी बड़ा रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया। माना जा रहा है कि द्रविड़ अब कुछ समय क्रिकेट से दूर रहना चाहते हैं।

बतौर खिलाड़ी भी RR से रहा गहरा रिश्ता
राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से पुराना नाता रहा है। उन्होंने 2011 में टीम जॉइन की थी और 2012-2013 में कप्तानी भी संभाली थी। उस दौर में उन्होंने RR को एक अनुशासित टीम के रूप में स्थापित किया था।

संजू सैमसन का भविष्य भी चर्चा में
द्रविड़ के टीम छोड़ने के बाद अब कप्तान संजू सैमसन के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि सैमसन या तो ऑक्शन में जाएंगे या फिर किसी दूसरी टीम में ट्रेड हो सकते हैं। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस के बीच यह मुद्दा गर्म है।