दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग, किसने बनाईं नई ऊंचाइयां; किसकी दौलत घटी?
जुलाई 2025 में दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग कौन हैं? जानें एलन मस्क, जुकरबर्ग, बेजोस, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट सहित टॉप 10 अरबपतियों की नेटवर्थ, बिज़नेस और सफलता की कहानी।
दुनियाभर में अमीरी की दुनिया में जुलाई 2025 बड़ा बदलाव लेकर आया। नए इनोवेशन, स्मार्ट प्लानिंग और निवेश के दम पर कई अरबपतियों ने अपनी दौलत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की। वहीं कुछ दिग्गजों की संपत्ति में गिरावट भी दर्ज हुई।
फोर्ब्स (Forbes) की ताज़ा Billionaire लिस्ट के अनुसार इस समय दुनिया के टॉप 10 अमीर लोग कौन हैं और उनकी Net Worth कितनी है? जानिए इस रिपोर्ट में।
1- एलन मस्क (Elon Musk) — 406.5 Billion Dollar (लगभग ₹345.52 लाख करोड़ रुपये)
टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के फाउंडर एलन मस्क आज भी अमीरी की रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि उनकी नेटवर्थ में पिछले कुछ महीनों में थोड़ी गिरावट हुई, लेकिन Electric Vehicle और Space Technology में उनका दबदबा कायम है।
2- लैरी एलिसन (Larry Ellison) — 262.2 Billion Dollar (222.87 लाख करोड़ रुपये)
Oracle के को-फाउंडर लैरी एलिसन ने शानदार छलांग लगाई। Software Sector में उनकी कंपनी की ग्रोथ ने उनकी दौलत को नई ऊँचाई तक पहुंचा दिया।
3- मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) — 254.6 Billion Dollar (216.41 लाख करोड़ रुपये)
Meta (Facebook) के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग सोशल मीडिया के बादशाह हैं। युवा पीढ़ी में आज भी उनकी पकड़ और उनकी कंपनियों का वर्चस्व कायम है।
4- जेफ बेजोस (Jeff Bezos) — 233.4 Billion Dollar (198.39 लाख करोड़ रुपये)
Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस अपनी नई शादी के चलते सुर्खियों में रहे। ऑनलाइन शॉपिंग के क्षेत्र में उनका दबदबा अब भी बरकरार है।
5- वॉरेन बफेट (Warren Buffett) — 151.6 Billion Dollar (128.86 लाख करोड़ रुपये)
बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के चेयरमैन वॉरेन बफेट को दुनिया का सबसे बड़ा निवेशक माना जाता है। शेयर बाजार में उनका जादू और समाजसेवा के लिए उनका योगदान चर्चा में रहता है।
6- लैरी पेज (Larry Page) — 145.9 Billion Dollar (124.02 लाख करोड़ रुपये)
Google के को-फाउंडर लैरी पेज टेक्नोलॉजी सेक्टर के सबसे बड़े नामों में शुमार हैं। उनकी नेटवर्थ में भी इस साल अच्छा उछाल देखने को मिला।
7- स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) — 141 Billion Dollar (119.85 लाख करोड़ रुपये)
Microsoft के पूर्व CEO स्टीव बाल्मर ने अपनी टेक और निवेश की समझ से दौलत बढ़ाई। वह NBA टीम्स में भी निवेश करते हैं।
8- सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) — 139.5 Billion Dollar (118.58 लाख करोड़ रुपये )
Google के दूसरे को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की संपत्ति भी इस साल बढ़ी। वह गूगल की ग्रोथ में लैरी पेज के साथ अहम किरदार निभा चुके हैं।
9- बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) — 138.4 Billion Dollar (117.64 लाख करोड़ रुपये)
Luxury Brand LVMH के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में गिरावट दर्ज हुई। फैशन और लग्ज़री सेक्टर में उनका बड़ा नाम है।
10 जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) — 137.6 Billion Dollar (116.96 लाख करोड़ रुपये)
NVIDIA के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग ने GPU और AI सेक्टर की ग्रोथ से शानदार मुनाफा कमाया।


आँखें न्यूज़ 24 




