रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर किया खुलासा, पिता की प्रतिक्रिया ने किया भावुक

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अपने पिता की प्रतिक्रिया का खुलासा किया। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर और पिता के योगदान पर भावुक बयान दिया।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर किया खुलासा, पिता की प्रतिक्रिया ने किया भावुक
rohit sharma

 भारतीय क्रिकेट के स्टार रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। इसके बाद, उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने इस फैसले और पिता गुरुनाथ शर्मा की प्रतिक्रिया के बारे में बात की। मुंबई में आयोजित चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा की किताब 'द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर वाइफ' के लॉन्च इवेंट के दौरान रोहित ने कहा, मेरे पिता हमेशा टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसक रहे हैं। नए दौर का क्रिकेट उन्हें पसंद नहीं है।

रोहित ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में बताया, तो वे थोड़े निराश हुए। उन्होंने कहा, मेरे पिता ने मुझे हमेशा रेड बॉल क्रिकेट खेलते हुए देखा है। वह टेस्ट क्रिकेट की बहुत सराहना करते हैं।

टेस्ट से रिटायरमेंट के पीछे की वजह
हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा का टेस्ट कप्तान बनना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन 7 मई को रोहित के टेस्ट से अचानक संन्यास लेने के फैसले ने सभी को चौंका दिया।
- न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके प्रदर्शन ने आलोचकों को मौका दिया।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में रोहित चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए थे।

रोहित ने कहा, मेरे पिता ने मेरी पूरी क्रिकेट यात्रा देखी है। स्कूल क्रिकेट से लेकर रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, इंडिया ए और फिर भारतीय टीम तक का सफर उन्होंने करीब से देखा है। उनकी मदद के बिना यह संभव नहीं था।